logo

चाईबासा में डबल मर्डर, सोते दंपति की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

लगीसोस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चाईबासा के गुदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोइबो गांव में जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे, तभी देर रात हमलावरों ने घर में घुस आए और सोते हुए पति पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त उनके बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिन्हें इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति की यह दूसरी शादी थी और परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।