logo

टमाटर की बढ़ती कीमत पर बीजेपी विधायक बोली- क्यों खाते हैं टमाटर, ऑक्सीजन मिलता है क्या?

neera_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
कोडरमा से बीजेपी की विधायक हैं नीरा यादव। झारखंड में रघुवर दास की सरकार में वह शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। मंत्री रहते उन्होंने झारखंड को अलग देश बताया था तो जीवित रहते अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि भी अर्पित कर दी थी। मैडम अपने इसी अंदाज के कारण हमेशा सुर्ख़ियों रहती हैं। अब नीरा यादव का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह टमाटर नहीं खाने की अपील जनता से कर रही हैं और बता रही हैं कैसे भारत आगे बढ़ रहा है।

टमाटर से ऑक्सीजन नहीं मिलता, जब सस्ता हो तब खाइये - नीरा यादव 

एक निजी चैनल ने जब बीजेपी विधायक नीरा यादव से महंगाई के मसले पर बात की और टमाटर का उदाहरण दिया तो मैडम जी बमक गई। उन्होंने कहा कि टमाटर की कीमत बढ़ रही है तो आप लोग क्यों लाल - पीला हो रहे हैं ये समझ में नहीं आ रहा है। टमाटर से ऑक्सीजन मिलता है क्या ? जरुरी है टमाटर खाना ? उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जब टमाटर की कीमत कम हो तब खाइये। क्या जरुरी है कि बढ़े कीमत में टमाटर खाया जाये।

भारत आगे बढ़ रहा है, फ्री में मिला वैक्सीन - नीरा यादव 
नीरा यादव ने अपने तर्क को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इन सब बातों में मत उलझिए। भारत आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का नाम हो रहा है। दुनिया भारत के आगे झुक रहा है। कोरोना के समय वैक्सीन की जरुरत थी। भारत सरकार ने फ्री में सभी देशवासियों को वैक्सीन फ्री में दिया। इसलिए इन सभी बातों की चर्चा नहीं करना चाहिए। हमें चर्चा इसपर करना चाहिए कि वंदे भारत ट्रेन चल रही है। हम अब अपने देश में हथियार बना रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N