logo

दिशोम गुरु रेगुलर चेकअप के लिए सीएम हेमंत सोरेन के साथ चेन्नई हुए रवाना

1080.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु व पूर्व सीएम शिबू सोरेन रेगुलर चेकअप के लिए मंगलवार को चेन्नई के लिए रवाना हो गए। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष के साथ उनके पुत्र हेमंत सोरेन भी हैं ये चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई गए हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों 9 फरवरी को अस्वस्थ होने पर आनन-फानन में उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें छुट्‌टी दी गई थी। बताते चलें कि  मेदांता अस्पताल में शिबू सोरेने को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। डॉ. अमित कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। उस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी खुद अस्पताल पहुंचे थे। इधर, मिली जानकारी के अनुसार रात में ही चेन्नई से चेकअप के बाद शिबू सोरेन व सीएम हेमंत सोरेन वापस आने वाले हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT