logo

रांची में केंद्रीय बजट 2025-26 पर परिचर्चा संपन्न, केंद्रीय मंत्री बोले- PM मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत का हाइवे है बजट

bjpjharkhand3.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
भाजपा प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा चैंबर भवन में केंद्रीय बजट 2025-26 पर एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और अन्य प्रमुख गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय बजट को "विकसित भारत का हाइवे" करार देते हुए कहा कि यह बजट देश की समृद्धि और विकास की दिशा को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बजट को समावेशी विकास और सभी वर्गों के कल्याण का परिचायक बताया, जिसके अंतर्गत 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। शेखावत ने बजट के छह आयामी दृष्टिकोण की चर्चा की जिसमें समावेशी विकास, मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति में वृद्धि, और निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा देना प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाना है।

उन्होंने झारखंड के लिए केंद्रीय सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने राज्य को 302% अधिक राशि दी है। इसके अलावा, झारखंड में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से लाखों लोगों को लाभ हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि देश में बुनियादी ढांचे का विकास तेजी से हो रहा है और झारखंड में भी सड़क, बिजली, पानी, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 60 वर्षों में कांग्रेस ने केवल झूठे वादे किए और जनता को गुमराह किया।

Tags - Discussion on Union Budget 2025-26 bjp jharkhand babulal marandi gajendra singh shekhawat miniter hindi news of bjp jharkhand