द फॉलोअप डेस्क, रांची
कोकर स्थित रामलखन सिंह यादव कॉलेज के पास राजद नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्य्ता अभियान में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश राजद महासचिव और मीडिया प्रभारी कैलाश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजद महासचिव प्रणय बबलू, अर्जुन यादव, मनोज अग्रवाल, संतोष प्रसाद, अरुण यादव और जीतू यादव ने किया। इस अवसर पर कैलाश यादव ने उपस्थित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि रांची महानगर में 50 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कैलाश यादव ने आगे कहा, “राजद का सदस्यता अभियान राज्य के सभी जिलों में तेजी से चल रहा है, और हम पार्टी की विचारधारा और नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि यह अभियान वार्ड से पंचायत तक लोगों को पार्टी की दिशा और नेतृत्व, खासकर राजद अध्यक्ष लालू यादव और युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव के विचारों से परिचित कराने का एक अहम माध्यम है। राजद का यह सदस्यता अभियान राज्यभर में तेज़ी से फैल रहा है और पार्टी को मजबूत बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।