logo

गुमला : DC कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल

gumla_tri_cycle.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला डीसी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में ट्राई साइकिल के लिए फरियाद करने वाले दिव्यांगों को आज डीसी प्रेरणा दीक्षित ने ट्राई साइकिल प्रदान की। कुल नौ दिव्यांगों को बैटरी संचालित ट्राई साइकिल दी गई, जिसे लेकर उनके बीच खुशी का माहौल था। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि डीसी के जनता दरबार में आए इन दिव्यांगों ने ट्राई साइकिल की मांग की थी। इसके बाद डीसी द्वारा दिए गए निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने इन्हें ट्राई साइकिल प्रदान की।
ट्राई साइकिल पाने वाले दिव्यांगों ने बताया कि उनका जीवन पूरी तरह से दूसरों पर आश्रित था और वे दैनिक कार्यों के लिए भी दूसरों की मदद पर निर्भर थे। अब ट्राई साइकिल मिलने के बाद उनका जीवन सुलभ हो जाएगा और वे अपने दैनिक कार्यों को और अपनी जीविका को बेहतर तरीके से चला पाएंगे। इस पहल से यह स्पष्ट होता है कि जनता दरबार में आई समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित नहीं रह रहा है। डीसी प्रेरणा दीक्षित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोग इस पहल को सराह रहे हैं।


 

Tags - Latest Girdih news Gumla news Updates Khandoli news Updates latest khandoli news Khandoli News khandoli news updates latest jharkhand News jharkhand News updates Latest Gumla News Gumla news updates latest Gumla News latest Gumla News updates