logo

इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी को गर्लफ्रेंड ने मार डाला, बोरे में भरकर फेंका शव; लव ट्राइंगल का खौफनाक अंजाम

prashant_sinha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंटरनेशनल दिव्यांग बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में हत्या कर दी गई। प्रशांत का शव पुलिस को हजारीबाग के छड़वा डैम किनारे एक पुल के पास कीचड़ में बोरे में बंद मिला। प्रशांत सिन्हा की हजारीबाग में लव ट्रैंगल में हत्या कर दी गयी है। प्रेमिका ने अपने नये प्रेमी के साथ मिलकर पुराने ब्वॉयफ्रैंड प्रशांत सिन्हा की हत्या कर दी। आरोप में पुलिस ने प्रशांत की कथित प्रेमिका काजल  सिन्हा समेत दो को गिरफ्तार किया है। 


11 मार्च से लापता था प्रशांत
प्रशांत सिन्हा के पिता शैलेश कुमार ने बताया कि 11 मार्च से वह लापता था। वह घर से रांची जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात 9:30 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। 13 मार्च को बिरसानगर थाना में प्रशांत की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। इसमें उनकी महिला मित्र काजल को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं छानबीन के दौरान जब जमशेदपुर पुलिस हजारीबाग पहुंची तो काजल को भनक लग गई और भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं 22 मार्च को प्रशांत की बहन ने धारा 364 के तहत बिरसानगर थाना में हत्या के लिए अपहरण का मामला दर्ज कराया। 


2019 में कागज और प्रशांत की हुई थी शादी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन से लड़की ने प्रशांत के साथ बातचीत बंद कर दी थी। तभी प्रशांत ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। जमशेदपुर पुलिस ने प्रशांत की बहन के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उसका विज्ञापन भी प्रकाशित कराया था। हजारीबाग जिला के पेलावल ओपी प्रभारी शाहीना प्रवीण ने बताया कि काजल की दोस्ती प्रशांत के साथ फेसबुक के माध्यम से 2019 में हुई थी। दोनों एक जाति के थे। दोस्ती के बाद वे एक-दूसरे से कई बार मिले। प्रशांत ने काजल को रोजगार के लिए कुछ आर्थिक मदद भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand news