रांची:
रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी JSCA स्टेडियम पहुंचे हैं। इस स्टेडियम में लोगों ने उन्हें किक्रट खेलते तो कई बार देखा है। लेकिन आज धोनी यहां टेनिस डबल का मैच खेलते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड टेनिस चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मैच खेलने धोनी पहुंचे हैं। धोनी अपने जोड़ीदार सुमित बजाज के साथ गोविंदा झा और हिमांशु को जोरदार टक्कर देते नजर आ रहे है। धोनी के देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोगों में उन्हें देख कर काफी उत्साह है।

प्रैक्टिस करने पहुंची तो पता चला की धोनी आए
JSCA स्टेडियम का नजारा इस वक्त देखने लायक है। सुबह से ही टेनिस कोर्ट में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि धोनी को खेलता देख काफी अच्छा लग रहा है। एक खिलाड़ी ने कहा कि वह प्रतिदिन यहां प्रैक्टिस करने आती थी। आज जब प्रैक्टिस करने पहुंची तो पता चला की धोनी आने वाले हैं। धोनी को देखकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं एक और बच्चे ने कहा कि धोनी उनके आर्दश है। और वो जब कभी भी डिमोटिवेट होते है तो धोनी की फिल्म देख लेते है।