logo

धनबाद में अवैध कोयला खदान में चाल धंसा, 9 मजदूरों की मौत 

COAL3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
धनबाद जिले में एक बार फिर कोयला खदान हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक-2 इलाके में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से कम से कम 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अभी तक मारे गए मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि खदान अवैध रूप से चलाई जा रही थी, और खनन के दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिससे मजदूर दब गए। मौके पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। इस घटना की जानकारी विधायक सरयू राय अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा, ''बाघमारा,धनबाद के जमुनिया नामक स्थान पर अवैध खनन की चाल धंसने से आज रात 9 मज़दूरों की मौत हो गई है। अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं। इसकी सूचना मैंने एएपी धनबाद धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।''

Tags - Jharkhand News Dhanbad News Dhanbad Hindi News Dhanbad Latest News Illegal coal mine 9 workers died