logo

चाईबासा : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, डिप्टी कमांडेंट घायल, लाया जा रहा रांची

encounter_between_moist.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चाईबासा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है।  सर्च ऑपरेशन के दौरान गोइलकेरा थानाक्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। हमले में कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडें दीपक कुमार जख्मी हो गए हैं। उन्हें केहुनी में गोली लगी है। उन्हें एअरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।