logo

देवघर DC ने श्रावणी मेला में चलाया छापेमारी अभियान, कई खाद्य सामग्री किये गए नष्ट

deoghr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मेला क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवता बनी रहे। इस कड़ी में एस बी रॉय रोड, बड़ा बाजार, बाजला चौक, शिक्षा सभा चौक, बाघमारा बस स्टैंड, कोठिया आदि सहित कई क्षेत्रों में भोजनालय व खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानों में खाद्य सामग्री की जांच की गयी।
इस जांच अभियान में 12 किलो पनीर जब्त करते हुए उसे नष्ट किया गया। साथ ही चार दुकानों से पनीर, खोवा व शॉस का सैंपल जब्त कर जांच हेतु लैब भेज दिया गया। साथ ही टीम द्वारा दुकानदारों को अस्वच्छ खाद्य पदार्थों का उपयोग न करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। 
बता दें कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर मेला क्षेत्र में भ्रमण करने हेतु टीम का गठन किया गया है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध आवश्यक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand latest update jharkhand khabar deoghar news deoghar latest news deoghar DC shravani mela