देवघर
गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के करीबी माने जाने वाले देवता पांडेय को देवघर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बीती रात जसीडीह थाना क्षेत्र से की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवता पांडेय पर सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ का गंभीर आरोप है। इसके अलावा भी उन पर अन्य कई आरोपों की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस देवता पांडेय से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। संभावना है कि पूछताछ के बाद और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। देवता पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है, चूंकि वे सांसद निशिकांत दुबे के करीबी माने जाते हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
