logo

घने कोहरे के चलते रांची एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन बाधित, कई फ्लाइट रद्द और कई लेट

FLIGHT09.jpg

रांची 
राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखने लगा है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। सुबह और शाम के समय छाए घने कोहरे के कारण जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ फ्लाइटों को रद्द कर दिया है, जबकि कई उड़ानें अपने तय समय से देरी से संचालित की जा रही हैं।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय रनवे पर दृश्यता निर्धारित मानकों से नीचे चली गई थी, जिसके कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। मौसम में सुधार के बाद उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।


रद्द की गई उड़ानें
•    इंडिगो 6E 7674 / 7235 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
•    इंडिगो 6E 7561 / 7562 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)
•    एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1046 / 1047 (दिल्ली – रांची – दिल्ली)
देरी से संचालित होने वाली उड़ानें
•    इंडिगो 6E 7561 (कोलकाता – रांची)
निर्धारित आगमन: सुबह 07:10 बजे | वास्तविक आगमन: सुबह 08:45 बजे
•    इंडिगो 6E 7562 (रांची – कोलकाता)
निर्धारित प्रस्थान: सुबह 07:30 बजे | नया प्रस्थान: सुबह 09:15 बजे
•    इंडिगो 6E 6484 (पुणे – रांची)
निर्धारित आगमन: सुबह 08:25 बजे | अनुमानित आगमन: सुबह 09:00 बजे
•    इंडिगो 6E 6799 (रांची – बेंगलुरु)
निर्धारित प्रस्थान: सुबह 08:55 बजे | नया प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News