logo

ईरान पर हमले के विरोध में रांची में वाम दलों का प्रदर्शन, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

RANCHI0211.jpg

रांची 
रविवार को रांची में ईरान पर हुए हमले के खिलाफ जनवादी संगठनों और वाम दलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का केंद्र रहा परमवीर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक, जहां कार्यकर्ता तख्तियां और बैनर लेकर जुटे।
प्रदर्शन में सीपीआई-एमएल सहित अन्य वाम संगठनों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई की आलोचना करते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।


सीपीआई (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त, सीपीएम नेता सुखराम लोहरा और ऐपवा की राज्य प्रमुख नंदिता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को शांति की पहल करनी चाहिए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि युद्ध की स्थिति से आम नागरिक, खासकर महिलाएं और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि भारत की पारंपरिक विदेश नीति शांति और संवाद पर आधारित रही है, ऐसे में सरकार को खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। प्रदर्शन में झारखंड जनाधिकार महासभा, भाकपा, माकपा, आइसा और अन्य सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
आयोजकों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा, ताकि जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचे।


 

Tags - Iran Attack Opposition Albert Ekka Chowk Rally CPI ML Leaders Statement Foreign Policy Debate Political Reaction India