logo

दीपिका पांडेय ने महागठबंधन प्रत्याशी के लिए चलाया डोर टू डोर कैंपन

deepika.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा का चुनाव यूपीए बनाम एनडीए हो गया है। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो व एनडीए की ओर से आजसू की प्रत्याशी सुनीता चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला है। एक ओर यूपीए प्रत्याशी के लिए सत्ता पक्ष के नेता लगातार अभियान चला रहे हैं तो दूसरी विपक्ष के नेता भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के साथ गोला प्रखंड में डोर टू दूर कैंपैन चलाया। इस अभियान में लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इसको लेकर दीपिका पांडेय ने रामगढ़ की जनता का आभार जताया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप सब सत्य के साथ खड़े हैं और बजरंग महतो को अपनी आवाज बनाकर भेज रहे हैं। कैंपेन के दौरान कांग्रेस के अलावा झामुमो के कार्यकर्ता व नेता भी साथ में थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT