logo

फर्जीवाड़ा : जिसका राशन कार्ड नहीं, उसके नाम पर भी डीलर ने किया अनाज का उठाव, होगी कार्रवाई

591.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा चल रहा है। इस बीच एक पीडीएस डीलर द्वारा लाभुकों का राशन हड़पने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि उसने अपवाद पंजी में बिना अंगूठा निशान लगाए सात कार्डधारियों के नाम से खाद्यान का उठाव कर लिया। यह मामला खलारी पंचायत के चुरी उत्तरी पंचायत का है। खलारी प्रखंड के चुरी उत्तरी पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकान विश्वनाथ यादव पर फर्जी कार्ड के माध्यम से अपवाद पंजी में बिना अंगूठा का निशान लगाये राशन हड़पने का आरोप है।

तीन लाभुकों ने कार्ड बनवाया ही नहीं
लाभुकों के अनाज में हेरफेर करने वाले पीडीएस के मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा अपवाद पंजी में दर्ज कर जिनके खाद्यान्न का उठाव किया गया है, उन सभी से बारी-बारी से फोन पर बात की गई है। 7 लोगों से बात की गई। जिसमें से तीन लोगों ने बताया कि उन्होंने अपना राशन कार्ड ही नहीं बनवाया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि दिनांक 01.02.2023 से 14.02.2023 तक पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। इस दौरान राशन कार्डधारियों का डेटा सुधार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ये मामला सामने आया है। डीएसओ ने कहा कि जांच कर डीलर के खिलाफ कार्रवाई होगी।

इनके खाद्यान का हो गया उठाव

1. सबीना खातून - 202007655638
2. जयंती देवी - 202007569424
3. प्रभा देवी - 202007655580
4. पूनम कुमारी - 202007655612
5. मधु कुमारी - 202007655610
6. नवीन कुमार - 202007569408
7. सरिता कुमारी - 202007655646