logo

Crime : बंद बोरे में मिला महिला की श'व, शिनाख्त में जुटी पुलिस

98254dd7-53cf-472d-b92e-00adb346bd34.jpg

रांचीः

रातू थाना क्षेत्र स्थित झिरी इलाके में एक महिला का श'व मिला है।पहचान नहीं हो पायी है। महिला का श'व बोरे में बंद था। रातू पुलिस मौके पर पहुंची है। इलाके में सनसनी फैल गयी है। रांची पुलिस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुट गयी है।

 

 

मामले की जानकारी होते ही रातू पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोला उसमें से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है।  प्राथमिक जांच में शव को देखकर लगा रहा है जैसे महिला का गला घोंटा गया है। 


कई सामान बरामद हुए 
शव के पास से एक हैंडबैग और कुछ सामान भी मिले हैं। इन्हीं सामानों के आधार पर मृतक महिला की शिनाख्त की जा रही है। आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि किसी महिला के मिसिंग होने सूचना मिल पाए। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है। शव और बोरे से कुछ नमूने लिए गए हैं ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके। 


दुष्कर्म की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म के बाद ही महिला की हत्या जताई जा रही है। अब पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता था। टेकिनिकल टीम की भी मदद ली जा रही है।