logo

Crime : जंगल में मिला युवक का शव, गमछा से बांधा हुआ है हाथ...एक मोबाइल भी बरामद

goli1.jpg

रांचीः
बेड़ो थाना क्षेत्र के बंजारा जंगल में युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।  शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सबसे पहले शव को स्थनीय लोगों ने देखा था। 


मोबाइल बरामद किया गया 
बताया जा रहा है कि युवक का दोनों हाथ पीछे कर गमछा से बांध दिया गया। इसके बाद सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस को इस मोबाइल के आधार से छानबीन करने में मदद मिलेगी।