logo

देवघर : बोरे में बंद नाली में था महिला का शव, कुत्तों ने निकाला बाहर, हाथ में बना है सुभाष नाम का टैटू 

SUBH.jpg

देवघरः

रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा में बोरे में बंद महिला का शव मिला है। उसके सुभाष नाम का टैटू बना है। पांच-छ दिनों से गड्ढे में बोरा देखा जा रहा था। लेकिन गुरुवार को इसमें से तेज बदबू आने लगी। पहले तो लोगों ने सोचा कि किसी जानवर का शव है। जब कुछ कुत्तों ने बोरा फाड़ा तो लोगों के होश उड़ गये। पता लगा कि किसी महिला की लाश है जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। एसआइ अविनाश कुमार ने इसकी जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। 


हत्या कर फेंका गया 
आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। शव कुछ चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका है। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव देखकर लग रहा है कि उसे जलाने का भी प्रयास हुआ है। महिला ने साखापोला चूड़ी भी पहन रखी है। पुलिस टैटू से महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी चल सकेगा। मृत महिला की उम्र 25 के करीब बताई जा रही है।