द फॉलोअप डेस्क
जिला और मुख्यालय स्तर पर चुनाव संबंधित कार्य को बेहतर ढंग से करने वाले झारखंड के 3 डीसी सम्मानित होंगे। इसके अलावा 20 अधिकारियों व कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में जामताड़ा, लातेहार और सिमडेगा के डीसी सहित अन्य लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मालूम हो कि कल यानी 25 जनवरी को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस दिन दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि, केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रांची में भी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे। बताते चलें कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम है-– ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ है।

इन जिलों के डीसी होंगे सम्मानित
आर रॉनिटा – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा
भोर सिंह यादव – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, लातेहार
फैज अक अहमद मुमताज – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा
विस क्षेत्र और जिलों के 5 कर्मी होंगे सम्मानित
ज्योत्सना सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बहरागोड़ा विधानसभा
रामकृष्ण कुमार – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सरायकेला विधानसभा
अमरेंद्र कुमार सिन्हा – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, कोलेबिरा विधानसभा
धीरेन्द्र कुमार सिंह – निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, धनवार विधानसभा
प्रिंस गोडविन कुजूर – उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिमडेगा

इन कर्मियों को भी मिलेगा सम्मान
धीरज कुमार, जितेन्द्र सिंह, एसएन जमील, कुमार विशाल, बाल्मीकि कुमार साव, उमाशंकर सिंह, उदय शंकर राय, आशुतोष रंजन, नितिन कुमार, संचिता कुमारी, सुजीत कुमार गुप्ता व शुभम कुमार।