logo

नॉन बैंकिंग कंपनियों के पीड़ितों से डीसी ने कहा- अफवाह से बचें, जानें क्या है मामला

891.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी में लोगों के फंसे पैसे वापस हो रहे हैं। इसके लिए डीसी के पास आवेदन देना होगा। आवेदन के आधार पर पैसे वापस किये जा रहें हैं। यह अफवाह पलामू में खूब तेजी से फैली हुई है। इस कारण डीसी को आवेदन देने के लिए सैकड़ों लोग समाहरणालय पहुंच रहे हैं। जबकि, डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने सोमवार को आम लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के पीड़ित लोगों का पैसा वापस किया जा रहा है कि इसको लेकर किसी ने गलत ढंग से लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से यह अफवाह फैलाई है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वे समाहरणालय पहुंचने की बजाय विहित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित कंपनियों के प्रबंधन से अपने पैसे क्लेम करें। उन्होंने पीड़ित सभी लोगों से डीसी के पास आवेदन देने के पश्चात पैसे वापस दिए जाने संबंधित अफवाह से बचने कहा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT