logo

रिमिक्स फॉल में डूबने से CUJ के छात्र की मौत 

dubna1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के एक इंजीनियरिंग छात्र की शनिवार को दशम फॉल थाना क्षेत्र के रिमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम प्रियांशु बल है। वह जामताड़ा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मृतक वाटर मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में प्रथम वर्ष का छात्र था और मनातू में ही विवि कैंपस के बाहर किराए पर रहता था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

आसपास मौजूद लोगों ने नहीं की मदद- मृतक का दोस्त

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने 7 दोस्तों के साथ रिमिक्स फॉल घूमने पहुंचा था। उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि नहाने के दौरान वे लोग फॉल में काफी नीचे चले गए थे। अचानक 5 दोस्त डूबने लगे। शोर मचाने पर भी आसपास मौजूद लोगों ने मदद नहीं की। 4 छात्र किसी तरह निकले, लेकिन प्रियांशु डूब गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।