द फॉलोअप डेस्क
साहेबगंज के गंगा नदी में एक विशाल मगरमच्छ मछुवारो के जाल में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी मवेशी पालकों ने दी। मवेशी पालक मिठू यादव अपने मवेशियों का चारा लाने के लिये दियारा जा रहे थे। तभी उनकी नजर किनारे पर पड़ी। उन्होंने देखा कि कोई बड़ा सा चीज है। करीब से जाकर उसे देखा तो पता चला की जाल में मगरमच्छ फंसा हुआ है। जाल में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई है। उन्होने तुरंत इसकी सूचना साहेबगंज में अपने जानने वालों को दी। जानकारी के मुताबिक रामपुर दियारा के मुहाने पर यह मगरमच्छ जाल में फंसा हुआ है और वहीं किनारे पर है। इसकी सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी को ग्रामीणो के द्वारा दीं गई वन विभाग की टीम वहां पहुंची।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N