logo

Deoghar : पेशी के लिए आए युवक को अपराधियों ने देवघर कोर्ट परिसर में  मारी गोली,  मौके पर ही मौत

pistal.jpg

देवघर: 
देवघर के सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पेशी के लिए आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना 11:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक का नाम अमित है। वह पेशी के लिए कोर्ट आया था।

 

सिर में लगी है गोली 

अज्ञात अपराधियों ने अमित कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली युवक के सिर पर गोली लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अपराधी मौके से फरार हो गये। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। अमित पटना का रहने वाला था। 


एसपी के आवास से थोड़ी ही दूर
बता दें कि देवघर एसपी सुभाष जाट के आवास से मात्र 200 मीटर दूर पर व्यवहार न्यायालय है। घटना को तब अंजान दिया गया जब पुलिस सुरक्षा में अमित कुमार सिंह को न्यायालय लाया जा रहा था। अचानक सामने से आये अपराधी ने पिस्टल से गोली मारी और मौके से फरार हो गया है।