logo

क्राइम : मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस 

crime_scene3.jpg

रांची: 

बुंडू थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक आजसू नेता की गोली मारी गयी है। आजसू नेता का नाम राजकिशोर  कुशवाहा है। बताया जा रहा है कि राजकिशोर  कुशवाहा को उस समय गोली मारी गई जब वे मॉर्निंग वॉक कर घर लौट रहे थे। घायल राजकिशोर  को रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल राजकुमार कुशवाहा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली

जानकारी के अनुसार जय हो सेवा संस्था के संस्थापक और आजसू नेता राज किशोर कुशवाहा बुंडू के बचवा टोली स्थित अपने आवास से शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी चार की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। 


अपराधी फरार हो गए
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे जिसे देखकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस की सहायता से घायल राजकिशोर कुशवाहा को रिम्स लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार राज किशोर कुशवाहा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।