logo

देवघर : दिहदहाड़े अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौ'त,1 गंभीर

deo.jpg

देवघऱः 

नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दूसरा घायल है। मृतक की पहचान मनीष झा के रूप में हुई है। वहीं जो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है उसका नाम शोभित आनंद बताया जा रहा है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अपराधी मनीष झा को ही मारने आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


नाश्ता कर रहा था युवक 
बताया जा रहा है कि शिक्षा सभा चौक पर एक दुकान में नाश्ता कर रहे युवक मनीष झा पर कुछ अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पास की दुकान में खरीदारी कर रहे शोभित आनंद को भी गोली लग गई। शोभित को पैर और कमर के नीचे गोली लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस को सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट खुद वहां कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। मृतक का अज्ञात अपराधियों का क्या संबंध था, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।