logo

गिरिडीह : जेलर के वाहन पर अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

YHYH.jpg

गिरिडीहः 
राज्य के अपराधियों का दुस्साहस बढ़ते जा रहा है। एक एक बाद घटना को अपराधिक घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा खबर आ रही है कि केद्रीय कारा के जेलर के वाहन पर फायरिंग की गई है। हालांकि वह बाल-बाल बच गये हैं। बताया जा रहा है कि दो अपराधियों ने गोली चलायी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किस वजह से चलाई गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। 


दोपहर की घटना 
एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व इंस्पेक्टर विनय कुमार राम मौके पर पहुंचे हैं। घटना बुधवार के दोपहर की है। जेलर अपनी वाहन से गुजर रहे थे। उन्होंने डांडीडीह पुल को क्रॉस ही किया था कि अचानक बाइक सवार अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।