द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर सी.पी. राधाकृष्णन को शुभकामनाएँ और बधाई दी है। महतो ने कहा कि राधाकृष्णन का निर्वाचित होना न केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए गौरव का विषय नहीं है बल्कि यह पूरे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता का प्रतीक भी है। झारखंड के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने यहाँ के जनजीवन से गहरा जुड़ाव बनाया और अपनी सादगीपूर्ण कार्यशैली से जनसेवा का नया मानक स्थापित किया।
.jpeg)
आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आज सी पी राधाकृष्णन देश के उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, तो पूरा विश्वास है कि उनके अनुभव, दूरदृष्टि और जनकल्याण के प्रति समर्पण से भारत की लोकतांत्रिक परंपराएँ और अधिक सशक्त होंगी और झारखंड को भी इसका लाभ मिलेगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि श्री राधाकृष्णन का कार्यकाल भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक सिद्ध होगा। झारखंड के पूर्व राज्यपालों का देश के दो श्रेष्ठतम पदों पर होना गर्व का विषय है।
