logo

JBKSS नेता देवेंद्रनाथ महतो को अदालन ने इन शर्तों पर दी जमानत

DEVENDRA_NATH_MAHTO1.jpeg

रांची 

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति नेता और रांची लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो को अदालत ने जमानत दे दी है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के बाद महतो को रांची सिविल कोर्ट से जमानत मिली है। अदालत ने उनको सशर्त जमानत दी है। आपको बता दे कि 3 मई को देवेंद्रनाथ महतो को लालपुर पुलिस ने समाहरणालय परिसर से नामांकन का पर्चा दाखिल करने से पहले ही गिरफ्तार किया था। महतो की गिरफ्तारी लालपुर थाना में कांड संख्या 251/2021 के आलोक में की गयी थी। यह मामला जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज किया गया था। 
 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Devendranath MahatoJBKSSBAILJharkhand News