द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित डोकीडीह गांव में शुक्रवार की शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय में विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसको लेकर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पुलिस द्वारा गोली चलाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा की दोनो ही धर्मों के लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द बना कर वर्षों से चलने का काम कर रहे हैं। दोनो भाई एक समान रहते है और एक साथ रहते हैं। कभी कोई लड़ाई नहीं हुई। मां सरस्वती विद्या की मंदिर है। इनके विसर्जन को ले कर कोई लड़ाई या विवाद नही है। मगर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर ऐसी घटना को अंजाम देकर आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है। मैंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है की आपका काम है शांति बहाल करना ना कि गोलियां चलाना। इसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। पुलिस प्रशासन को कहा है की जो रूट मैप है उसके साथ छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। जो दोषी है उसे जल्द से जल्द चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

बहकावे में न आएं लोग
विधायक इरफान अंसारनी ने लोगों से अपील की है कि किसी बाहरी लोगों के बहकावे में न आएं। मिल जुलकर रहना है। आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्द बना कर चलें। आपको बताएं कि विसर्जन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों समुदाय की ओर से पत्थरबाजी हुई। इससे कई लोग जख्मी हो गए। उपद्रवियों पर काबू पाने को पुलिस टीम ने कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी है।
