द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ की लागत की एक कंटेनर शराब को जब्त कर लिया है। इसे कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी शराब की खेप को राजस्थान के बीकानेर से बिहार भेजी जा रही थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 
पुलिस ने जानकारी में बताया कि उन्हें इसकी गुप्त सूचना मिली थी कि शर्ब की एक बड़ी खेप राजस्थान से बिहार भेजी जा रही है। जिसके बाद गढ़वा जिले के मेराल थाने की पुलिस ने एक टीम जांच टीम बनाई और बिहार पुलिस के सहयोग से एनएच 39 सड़क पर छापेमारी शुरू कर दी। इसी बीच जांच में एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें 1070 पेटी इंपीरियल ब्लू शराब भरी हुई थी। वर्तमान में इसकी कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।