logo

रामगढ़ उपचुनाव : कांग्रेस ने अपने 40 स्टार कैंपेनर की सूची जारी की

1073.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव में अभ्यर्थियों के द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हो गई। फिलहाल 18 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनावी बिसात बिछ गई है। हालांकि, वोटरों का कहना है कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस व आजसू के प्रत्याशी के बीच है। वैसे कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपने स्टार कैंपेनरों की सूची बुधवार को जारी कर दी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची में झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे और मन्नान मलिक जैसे नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, सांसद गीता कोड़ा, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद और शिल्पी नेहा तिर्की को भी सूची में जगह मिली है। बताते चलें कि रामगढ़ सीट पर पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

यह है स्टार कैंपनरों की सूची

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT