logo

कांग्रेस ओबीसी विभाग ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत, आसमान में उड़ाया तिरंगा बैलून

cong6.jpg

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू के नेतृत्व में स्वर्गीय कार्तिक उरांव चौक हरमू  में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का ढोल-नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर तिरंगा बैलून आसमान में उड़ाकर यह संदेश दिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऊंचा से ऊंचा मुकाम हासिल करेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, परवेज आलम, राजेश चंद्र राजू, राजेश वर्मा, अजय प्रजापति, हजारीबाग से डॉक्टर प्रकाश कुमार, सुरजीत नाग वाला, रीतलाल मंडल, ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता बोकारो से, निजाम अंसारी, शकील अंसारी, रांची जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू, महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीपक कुमार, खूंटी जिला अध्यक्ष इमरान सोनू, संतोष केसरी, पलामू से सुधीर चंद्रवंशी, गढ़वा से निरंजन यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष संतोष यादव, साहिबगंज से अश्वनी कुमार, आनंद, अजय कुमार यादव, जमशेदपुर से सूरत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, धनबाद से मनोज यादव, मोहम्मद आसिफ, कैसफ  रजा, विनोद साहू, देवघर से अवधेश प्रजापति, चाईबासा से अध्यक्ष रंजीत यादव,  मायाधर बेहरा, गुमला से अध्यक्ष जय नाथ साहू के साथ सैकड़ो ओबीसी कार्यकर्ता शामिल थे।