logo

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आए कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, कल जाएंगे रामगढ़ 

1071.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार की शाम अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अविनाश पांडे का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, महासचिव राकेश सिन्हा, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, प्रवक्ता मो. तौसीफ, जय शंकर पाठक और विनय सिन्हा दीपू आदि ने स्वागत किया। जानकारी के अनुसार प्रभारी अविनाश पांडे आगामी रामगढ़ उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने, 11 फरवरी को पाकुड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली को लेकर कार्यक्रम और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर प्लानिंग को लेकर बैठक करेंगे। वहीं, मंगलवार को रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के नामांकन में भी शामिल होंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT