logo

कांग्रेस ने किया चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति, इनको दी गयी जिम्मेदारी 

kesho_mahto.jpg

रांची 
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य में विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन के लिए समन्वय समिति का गठन किया है। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समन्वय समिति में मुख्य समन्वयक के रूप में रवीन्द्र सिंह, समन्वयक के रूप में अशोक चौधरी मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, रियाज अंसारी, राकेश सिन्हा मीडिया प्रभारी, सतीश पॉल मुंजनी मीडिया चेयरमैन, अभिलाष साहू कार्यालय प्रभारी, गजेन्द्र सिंह चेयरमैन सोशल मीडिया को शामिल किया गया है। 
कमिटी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी, संगठन एवं गठबंधन के साथियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव कराने का कार्य करेगी। 

 

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking latest