गिरिडीह:
Girdih News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे (Resignations) और मतदाता सूची (Voter List) में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस और माले के कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह मार्च (Satyagraha March) निकालकर ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी (Arrest) की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के दौरान विपक्षी मतदाताओं के नाम कथित तौर पर जबरन मतदाता सूची से हटाए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

झंडा मैदान से शुरू हुआ सत्याग्रह मार्च
सत्याग्रह मार्च की शुरुआत झंडा मैदान से हुई। मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, धनंजय सिंह, मुखिया मो. समीम, राजेश सिन्हा समेत कांग्रेस और माले के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। झंडा मैदान से निकला मार्च नटराज चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा। यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा।
.jpeg)
टावर चौक से बड़ा चौक होते हुए गांधी चौक पहुंचा मार्च
सत्याग्रह मार्च टावर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा। इसके बाद मार्च गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां गांधी जी की प्रतिमा के सामने सभा का आयोजन किया गया। सभा में नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा।
.jpeg)
'ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए'
सभा को संबोधित करते हुए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की संवैधानिक भूमिका के साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से चुनाव कराकर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया गया, जिसका अब खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे में ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
'SIR के नाम पर लोगों के नाम काटे गए'
माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म-6 के नाम पर नई प्रक्रिया लागू की गई, जिसका सुप्रीम कोर्ट में भी विरोध दर्ज कराया गया है।
.jpeg)
कांग्रेस ने भी की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने संविधान के अनुच्छेद 326 की भावना के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाए।