logo

JAC Board Exam 2024 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी, देखें; किस दिन कौन सा एग्जाम

jac_examination1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JAC बोर्ड की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होने जा रही है। बोर्ड द्वारा परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी गई है। किस दिन किस विषय की परीक्षा होगी इसकी पूरी जानकारी जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर डाल दी गई है। छात्र वहां से जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी हो कि 6 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 29 फरवरी से 12 मार्च तक प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। एक पाली की परीक्षा लगातार 3:15 घंटे की होगी यानि की परीक्षा के दौरान कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। 


10वीं की परीक्षा कब-कब होगी
6 फरवरी 2024- आईआईटी और अन्य वोकेशनल विषय 
7 फरवरी, 2024 - कॉमर्स/होम साइंस 
8 फरवरी 2024- खरिया/खोरठा/कुड़मालि/नागपुरी 
9 फरवरी 2024- अरबी/पारसी/हो/मुंडारी/संताली 
10 फरवरी 2024- उर्दू/बांग्ला/ओड़िया 
12 फरवरी 2024- सोशल साइंस 
 13 फरवरी 2024 -संगीत 
16 फरवरी 2024- गणित 
19 फरवरी 2024 -हिंदी - कोर्स ए और बी 
 21 फरवरी 2024- विज्ञान 
 23 फरवरी 2024- संस्कृत 
26 फरवरी 2024- अंग्रेजी

 12वीं की परीक्षा की तारीख
 6 फरवरी 2024- वोकेशनल सब्जेक्ट्स 
7 फरवरी 2024- अनिवार्य विषय हिंदी 'ए' हिंदी 'बी' मातृभाषा और अंग्रेजी 'ए' 
 कम्पलसरी कोर लैंग्वेज आईएससी और आईकॉम के लिए
 8 फरवरी 2024- हिंदी 'ए', हिंदी 'बी' मातृभाषा एवं अंग्रेजी 'ए', संगीत (आईए वालों के लिए) 
9 फरवरी 2024- इलेक्टिव लैंग्वेज (कम्पलसरी) आईए वालों केलिए 
 9 फरवरी 2024- एडिशनल लैंग्वेज (आईएससी और आईकॉम के लिए) 
10 फरवरी 2024- इकॉनोमिक्स (आईएससी, आईकॉम) 
10 फरवरी 2024-  एंथ्रोपोलॉजी (आईए) 
- 12 फरवरी 2024- भूगोल (आईए) 
12 फरवरी 2024- कम्प्यूटर साइंस (आईएससी, आईकॉम) 
13 फरवरी 2024- इतिहास (आईए) 
16 फरवरी 2024- फिजिक्स (आईएससी), एकाउंटेंसी (आईकॉम) 
 17 फरवरी 2024-इकॉनोमिक्स (आईए) 
19 फरवरी 2024- बायोलॉजी (बॉटनी-जूलॉजी, आईएससी) 
19 फरवरी 2024- बिजनेस मैथेमैटिक्स (आईकॉम) 
19 फरवरी 2024 -सोशियोलॉजी (आईए) 
20 फरवरी 2024- जियोलॉजी (आईएससी) 
 20 फरवरी 2024- बिजनेस स्टडीज (आईकॉम) 
20 फरवरी 2024- साइकोलॉजी (आईए) 
21 फरवरी 2024- मैथेमैटिक्स/स्टैटिस्टिक्स 
 22 फरवरी 2024- फिलॉसफी (आईए) - 
 23 फरवरी 2024- केमिस्ट्री (आईएससी) 
23 फरवरी 2024- आंत्रप्रेन्योरशिप (आईकॉम) 
23 फरवरी 2024-होम साइंस (आईए) 
26 फरवरी 2024-पॉलिटिकल साइंस (आईए)