logo

नीतीश कुमार पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा– 'भंगेड़ी हैं, भांग पीकर विधानसभा में आते हैं'

rabnit.jpg

पटना 
बिहार विधान परिषद में आज नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हो गई। इस बहस के बाद सियासी तापमान और बढ़ गया, जब राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार "भंगेड़ी" हैं और "भांग पीकर विधानसभा में आते हैं।" असल में, सदन की कार्यवाही के दौरान जब राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी के शासन में भी कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब उनके पति मुख्यमंत्री पद से हटे, तो उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय कोई व्यक्ति पाँचवीं कक्षा से आगे नहीं पढ़ पाता था। इसी बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच गरमागर्म बहस छिड़ गई।


सदन से बाहर आकर भी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा में आते हैं और महिलाओं को लेकर अनाप-शनाप बोलते हैं। सदन में मेरे साथ-साथ पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान किया गया। वे आरोप लगाते हैं कि 2005 से पहले लोग कपड़े नहीं पहनते थे। क्या उनकी बहन-बेटी तब बिना कपड़ों के रहती थी?"
राबड़ी देवी ने केंद्र और राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में कितना विकास हुआ था, इसका रिकॉर्ड उठाकर देख लिया जाए। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने हर जाति और धर्म के लोगों के लिए काम किया, जबकि नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पूछा कि "इतने साल तक ये लोग कहां थे?"

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update