logo

आम लोगों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इस पर रहेगा जोर- डीजपी

799.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस के नए कप्तान यानि डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम लोगों को पुलिस की सभी सुविधाएं आसानी से मिले। इस पर अधिक जोर रहेगा। हर तरह के अपराध पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि पुलिस विभाग में जो भी समस्याएं आएंगी उसे दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ कानून का राज स्थापित करने की दिशा में काम करेंगे।


होमवर्क कर काम को अंजाम देना है खासियत
झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अजय कुमार सिंह को राज्य सरकार ने नया डीजीपी नियुक्त किया है। इसकी अधिसूचना मंगलवार की रात को सरकार ने जारी की थी। बताते चलें कि एके सिंह शांत स्वाभाव के माने जाते हैं। उनको करीब से जानने वालों का कहना है कि किसी भी कार्य को होमवर्क कर बेहतर ढंग से अंजाम देना उनकी खासियत है। मालूम हो कि डीजीपी के पद पर योगदान देने से पहले वे पुलिस हाउसिंग के एमडी सह डीजी एसीबी भी थे।

पहली पोस्टिंग रामगढ़ में एएसपी पद पर हुई
एके सिंह करीब 32 साल से अधिक समय से पुलिस सर्विस में हैं। 1989 बैच के आईपीएस एके सिंह की पहली पोस्टिंग रामगढ़ जिले में हुई थी। वर्ष 1991 में उन्हें यहां का एएसपी बनाया गया था। अपने लंबे कैरियर के दौरान वे बिहार के मुजफ्फरपुर, लखीसराय, पूर्णिया, मुंगेर जैसे शहरों के एसपी भी रह चुके हैं। वहीं, झारखंड में एडीजी रैंक में सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और रेल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT