logo

CM आज से करेंगे अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा, अलग-अलग दिनों में 6 महत्वपूर्ण विभागों का करेंगे आकलन 

hemant_soren11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 जुलाई यानी आज से अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। सीएम अलग-अलग दिनों में सरकार के 6 महत्वपूर्ण विभागों का आकलन करेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की स्थिति पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। बता दें कि सभी बैठक दिन के 1 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी।वहीं मुख्यमंत्री की समीक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दल भाजपा लगातार सरकार पर तंज कस रही है। भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री लगातार विभागों की समीक्षा करते हैं मगर उसका फल क्या होता है यह सबके सामने है।


आज शिक्षा विभाग जाएंगे सीएम
14 जुलाई यानि आज सीएम शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा विभाग के कार्यों को अधिकारियों से सुनेंगे। विभाग की ओर से प्रभारी शिक्षा सचिव के रवि कुमार सीएम के सामने प्रेजेंटेशन देंगे। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन, साइकिल योजना, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और स्कूलों के संसाधनों पर चर्चा होने की संभावना है।  इस दौरान मुख्यमंत्री को स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद और इन रिक्तियों को भरने के लिए हो रहे प्रयास पर भी चर्चा होगी।


 इन दिन इस विभाग की होगी समीक्षा
14 जुलाई-  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
19 जुलाई-   वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
20 जुलाई - स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
21 जुलाई - ग्रामीण विकास विभाग
24 जुलाई- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
26 जुलाई- अनुसूचित जनजाति-जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N