logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में सीएम ने प्रोजेक्ट भवन में पौधा लगाया

plant.jpg


द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने आज मगलवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) परिसर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति में पौधा रोपण किया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सचिवालय संघ की ओर से किया गया था। इस अवसर पर सांसद विजय हांसदा व कई अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिवालय सेवा संघ अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि सचिवालय सेवा संघ चाहता था कि प्रोजेक्ट भवन परिसर में कोई पौधा गुरुजी की याद दिलाता रहे। इसलिए संघ ने मुख्यमंत्री से पौधारोपण का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने आज करम का पौधा लगाया। यह हमारी संस्कृति की भी याद दिलाता रहेगा। इस अवसर संघ के महासचिव राजेश सिंह, कोषाध्यक्ष अवध भगत, संयुक्त सचिव आनंद कुमार व अन्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में सचिवालयकर्मी उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand Project Bhawan Secretariat CM planted a tree in the name of Guruji