logo

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी और मस्कट का सीएम हेमंत ने किया अनावरण

ूीदज.jpg

रांचीः
राजधानी रांची में आयोजित होने जा रहे महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की ट्रॉफी और मस्कट का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अनावरण किया। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। टीम इंडिया में झारखंड की भी 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। हाल ही में चीन के ग्वांग्झू शहर में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय टीम में शामिल सलीमा टेटे, निकी प्रधान और संगीता कुमारी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि महिला एशियाई चैंपियन ट्रॉफी के आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में सरकारी व्यवस्था का पूर्ण सहयोग रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार ने इस खेल को महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देखा है। हमारा लक्ष्य है कि देश में तैयार होने वाली सभी टीमों में झारखंड के खिलाड़ी शामिल हों। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहें यह हमारा प्रयास रहेगा। 
 


रांची में पहली बार अंतरर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
गौरतलब है कि यह पहला मौका है जबकि रांची में अंतरर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर रांची के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। 


भारत के अलावा इन देशों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
तकरीबन 10 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा, चीन, जापा, कोरिया, थाईलैंड और मलेशिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि 12 अक्टूबर को झारखंड के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N