द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आज नावाडीह में करोड़ों योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसको लेकर तैयारियों में अंतिम रूप दिया जा रहा है। विनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम नावाडीह में भव्य पंडाल व स्टेज बनाया गया है। यहां से समीप सीएम 26 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ मद्य निषेध और उत्पाद मंत्री बेबी देवी भी उपस्थित रहेंगी। मुख्यमंत्री जनता को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान होने वाली भीड़, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने व सीएम काफिला में शामिल वाहनों को सुरक्षित रखने के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर भी अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बता दें कि मंगलवार को मद्य निषेध और उत्पाद मंत्री बेबी देवी, बोकारो डीपीआरओ राहुल कुमार भारती, नावाडीह सीओ अशोक कुमार सिन्हा, बीडीओ संजय शांडिल्य स्टेडियम का निरीक्षण किया।

दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का सपना पूरा करने की ओर सीएम
निरीक्षण के बाद बेबी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह को एजुकेशन हब बनाने का प्रयास कर रहे थे। उनके कोशिश से ही यहां मॉडल डिग्री महाविद्यालय बनने की स्वकृति मिली थी। उनका सपना पूरा करने की दिशा में यह मुख्यमंत्री की ओर से बड़ा कदम है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि यहां स्टेज का निर्माण 56 फीट लंबाई व 24 फीट चौड़ाई तथा पंडाल की लंबाई 110 फीट व चौड़ाई 40 फीट है। महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिए अलग से बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा वीआइपी के लिए अलग जगह बनाई जा रही है।

50 बेड की प्री फैब्रीकेटेड अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन
यह डिग्री महाविद्यालय का निर्माण 26 करोड़ रुपये की लागत से होने की बात बताई जा रही है। इसके अलावा, नावाडीह प्रखंड के परसबनी पंचायत अंतर्गत कंचनपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन करोड़ चालीस लाख की राशि से बन रही 50 बेड की प्री फैब्रीकेटेड अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। कुल मिलाकर बात करें तो सीएम समारोह में 170.97 करोड़ रूपए के विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाभुकों के बीच 56.36 करोड़ राशि की परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।

6 अप्रैल को हुआ था शिक्षा मंत्री का हुआ था निधन
गौरतलब है कि झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का बीते 6 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई में इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के बाद हेमंत सरकार ने उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाने का फैसला लिया। बीते तीन जुलाई को उन्होंने राज्य सरकार के 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N