logo

सीएम हेमंत सोरेन का बूढ़ा पहाड़ दौरा, किसी सीएम का पहली बार नक्सलियों के गढ़ में धमक

budha2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सीएम हेमंत सोरेन शुक्रवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचने वाले है। ये पहली बार है जब कोई सीएम नक्सलियों के गढ़ में पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि सीएम के वहां पहुंचने पर कई टॉप कमांडर आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हेमंत सोरेन की इस यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री सह झामुमो नेता मिथलेश ठाकुर ने कहा, “बूढ़ा पहाड़ भी अब मुख्यधारा से जुड़ेगा। विकास की किरणों से अब तक अछूता रहा यह क्षेत्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। बूढ़ा पहाड़ जाने वाले हेमंत सोरेन प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने इस दौरे में नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने वाले राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों से भी मुलाकात करेंगे और देखेंगे कि किस तरीके से वह इस बीहर जंगल में जहां पग पग पर बारूद बिछे हैं नक्सलियों के कब्जे से इस इलाके को मुक्त कराया है।

ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर

हेमंत सोरेन के इस दौरे को लेकर जहां वहां के ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर है और उनके आंखों में उम्मीदों के एक नए सपने पलने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षाबल के जवान भी उत्साहित है कि राज्य का मुखिया आज उनके बीच आ रहे हैं और उन परिस्थितियों को करीब से देखेंगे कि किस प्रतिकूल परिस्थितियों में जान हथेली पर लेकर बारूद के ढेर पर बैठकर नक्सलियों से इलाके को मुक्त कराने में लगे हैं। सीएम अधिकारियों को सख्त निर्देश भी देंगे कि वे विकास योजनाओं से अब तक वंचित रहे ग्रामीणों को सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाए। इसमें किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतें।