द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत ने उन्हें 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड पर जमानत प्रदान की। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि आगामी सुनवाइयों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। यह उपस्थिती झारखंड हाईकोर्ट के उस निर्देश के बाद हुई है, जिसमें ईडी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन को व्यक्तिगत रूप से विशेष अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा था कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी कोर्ट में अनिवार्य है। इसलिए आज सीएम उपस्थित हुए। अब मामले में अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
