logo

विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने बेंगलुरु के लिए रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन

hemant_soren12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद तेज हो गई है। प्रमुख विपक्षी पार्टियों की दो दिवसीय दूसरी बैठक आज से बेंगलुरु में शुरू होने जा रही है। इस बैठक में 25 दलों के शामिल होने की संभावना है।  17 जुलाई यानि आज शाम 6 बजे मीटिंग शुरू होगी। कल (18 जुलाई) को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 11 बजे से बैठक होगी।  बैठक में शामिल होने के लिए सीएम सोरेन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N