logo

झारखंड के शाहरुख हैं CM हेमंत सोरेन, BJP को एक आदिवासी मुख्यमंत्री चुभता है- मंत्री इरफान अंसारी 

CM_AND_IRFAAN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा, ''हेमंत जी, आप सिर्फ हमारे मुख्यमंत्री नहीं हैं आप हमारे हीरो हैं। जैसे शाहरुख खान सिनेमा की दुनिया में लाखों दिलों पर राज करते हैं, वैसे ही आप झारखंड के लोगों के दिल में बसते हैं। आपके अंदाज़ में आत्मविश्वास है, आपके फैसलों में दम है और आपके इरादों में सिर्फ़ झारखंड का भला। 

भाजपा को आपकी यही चमक चुभती है। वो कभी भी एक आदिवासी मुख्यमंत्री को पचा नहीं पाई। आपकी विदेश यात्रा को भी उन्होंने मज़ाक बनाने की कोशिश की जैसे किसी हीरो की तरक्की देखकर सारे विलन बेचैन हो जाते हैं। असल में, भाजपा में विलेन की संख्या ज्यादा है। जहां आप एक अकेले सच्चे हीरो की तरह झारखंड को आगे ले जाने का सपना लेकर चलते हैं, वहीं भाजपा के कई चेहरे मिलकर उस सपने को तोड़ने की साजिश करते हैं। लेकिन भाई, सिनेमा हो या राजनीति आखिर जीत हमेशा हीरो की ही होती है। 

भाजपा का मकसद है झारखंडी जनता की अस्मिता को कुचलना, हमारी पहचान को मिटाना। पर आप वो पत्थर हैं, जिसे कोई भी ज़ोर से ठोकर मारे  वो और मजबूत हो जाता है। जब आप विदेश से लौटें, तो झारखंड के विकास के लिए कुछ शानदार मैप और विज़न लेकर आइए। और हां, मेरे लिए भी कुछ खास लाइए  कोई तोहफा नहीं चाहिए, बस झारखंड की मुस्कुराहट और आपकी अगुवाई में उसकी तरक्की।''

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Chief Minister Hemant Soren Minister Irfan Ansari