logo

तमिलनाडु से झारखंड के मजदूरों को लाने के लिए सीएम हेमंत ने दिया आदेश, 8 अफसरों की टीम रवाना

066.jpg

द फॉलोअप डेस्क
तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम के किल्लूर गांव में झारखंड राज्य के प्रवासी मजदूरों के फंसे होने और चेन्नई के कुछ स्थानों से संबंधित वीभत्स वीडियो सोशल मीडिया पर प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीर हैं। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आदेश दिए हैं। राज्य पुलिस के वरीय एवं कनीय पुलिस पदाधिकारी तथा श्रम नियोजन श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के पदाधिकारियों और राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम की सम्मिलित टीम को 3 मार्च को ही तमिलनाडु रवाना किया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि संबंधित मामले की जांच कर एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रवासी मजदूरों का भुगतान कराते हुए उनको सकुशल वापस अपने राज्य लाया जाए।

इन्हें टीम में किया गया शामिल
झारखंड राज्य पुलिस की ओर से डीआईजी तमिलवानन
, डीएसपी शमशाद शम्सी, एसआई खूबलाल साव और एसआई दीपक कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से संयुक्त श्रम आयुक्त राकेश प्रसाद, श्रम अधीक्षक अभिषेक वर्मा, SRMI के रिप्रेजेंटेटिव आकाश कुमार और राज्य प्रवासी कंट्रोल रूम की रिप्रेजेंटेटिव शिखा लकड़ा को प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT