logo

अफ्रीकी देश में फंसे झारखंडी श्रमिकों को वापस लायें, सीएम हेमंत ने की केंद्र से अपील

a2317.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 कामगारों की सुरक्षित वापसी हेतु आग्रह किया है। इसके लिए सचिव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी देश कैमरून में 27 झारखंडी प्रवासी श्रमिक फंस गये हैं। 4 माह से उनको वेतन नहीं मिला। उनके पास अनाज खरीदने तक का पैसा नहीं है। 

बकाया भुगतान और सुरक्षित वापसी का आग्रह
पत्र में प्राधिकरण को बताया गया है कि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को गिरिडीह, बोकारो के 27 कामगारों ने सूचित किया है कि वे सभी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, फेस जेंडरमेरी, एप्रेस ऑडिटोरियम जीन पॉल II, मबैंकलो, याउंडे, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका में विनायक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर  29 मार्च, 2024 से काम कर रहें हैं। कामगारों ने बताया है कि उनका भुगतान बकाया है और वे झारखंड लौटना चाहते हैं। 

श्रमिकों की सुरक्षित वतन वापसी की कवायद
विभाग ने पत्र लिख कर कामगारों को उनका वैध बकाया सुनिश्चित करने और झारखंड सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिला के निवासी हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में प्राधिकरण से सहयोग और सहायता की उम्मीद की है।

Tags - Jharkhandi migrant workersJharkhand latest newsHemant SorenJharkhand News