द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आज नावाडीह में करोड़ों योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया। सीएम 26 करोड़ की लागत से बनने वाले मॉडल डिग्री महाविद्यालय का आधारशिला रखा। साथ ही 50 बेड की प्री फैब्रीकेटेड अस्पताल का भी उद्घाटन किया। कुल मिलाकर बात करें तो सीएम समारोह में 170.97 करोड़ रूपए के विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच 56.36 करोड़ राशि की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य के हर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। हर खेत को पानी और हर बच्चे को शिक्षा देगी हमारी सरकार। हेमंत सोरेन ने बीजेपी और आजसू पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी-आजसू खतियान विरोधी है।
कोरोना महामारी में झारखंड सरकार डटकर खड़ी रही
सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश 80 प्रतिशत खेती-बाड़ी से जुड़े लोग हैं। मजदूर तबके के लोग हैं। यहां तो ऐसे भी लोग हैं जो 1 दिन मजदूरी नहीं करेंगे तो उनके घर पर चूल्हा नहीं जलेगा। ऐसी स्थिति में हमारे मजदूर भाइयों के लिए कोरोना महामारी में जिंदा रहने का एक बहुत बड़ा चुनौती थी। उस कोरोना महामारी में झारखंड सरकार ने हर पंचायत टोले मोहल्ले में लोगों को खाना खिलाने का काम किया। किसी को भी भूखा मरने नहीं दिया। इस वैश्विक महामारी में हमने अपने मंत्रियों को कहा था कि आपको आराम नहीं करना है। जनता के लिए काम करते रहना है। इस महामारी के साथ जंग लड़ते हुए हमारे दो मंत्री शहीद हो गए मधुपुर विधायक और अल्पसंख्यक मंत्री स्वर्गवास हो गए।
आने वाले 7-8 सालों में हर खेत में होगा पानी
हमारे झारखंड राज्य को शुरू से ही चुनौती का सामना करना पड़ा है। इसलिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन कहते हैं कि बच्चों को पढ़ाओ और हर खेत में पानी पहुंचाओ। अगर हर खेत में पानी पहुंचेगा तो यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करेंगे। इसलिए नई तकनीक के साथ हम लोगों ने सिंचाई व्यवस्था शुरू करने का कार्य किया है। कई जिलों में सिंचाई परियोजना शुरू हो चुकी है। आने वाले 7-8 सालों के अंदर राज्य के कोने-कोने में हर खेत में पानी कैसे पहुंचे इसके लिए सभी जलाशयों का आंकलन किया जा रहा है। कार्ययोजना बनायी जा रही है। लोगों की आय में वृद्धि होगी तो राज्य निश्चित रूप से अपने पैरों पर खड़ा होगा।

हमारी सरकार ने हर तबके के लोगों के लिए योजनाएं लाई
सीएम ने आगे कहा कि आज मॉडल स्कूल बनाने का शिलान्यास किया गया है। सीएम ने कहा कि बोकारो जिला के गोमिया में भी 1 डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। आज उस डिग्री कॉलेज का भी यहां से उद्घाटन किय़ा जाएगा। यह प्राइवेट स्कूल नहीं है। यह सरकारी स्कूल है। यह सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर चलेगा। आज अनेकों योजनाएं से इस राज्य की तस्वीर बदलने के लिए हमने बनाया है। अभी तो हमने शुरुआत की है। इससे पहले तो यहां के लोग जीने के लिए जद्दोजहद करते थे। हम वह कार्य करते है जो आपको लाभ पहुंचाए। हम यहां हर तरह के योजनाएं हैं। जो पढ़ाई लिखाई करने वाले हमारे नौजवानों के लिए उनका एक अलग रास्ता है।जो कम पढ़े लिखे हुए हैं उनके लिए भी हमारे पास एक योजना है। और जो नहीं पढ़े लिखे हैं उनके लिए हमारे पास अलग योजना है। साथ ही महिलाओं और बच्चियों के लिए भी अलग योजना है।

आज झारखंड के बच्चे विदेश जाकर पढाई कर रहे
एक समय था जब झारखंड का बच्चा विदेश में जाकर पढ़ने के लिए सोचता था। लेकिन हमने इसे मुमकिन किया। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां के अल्पसंख्यक पिछड़े बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए सरकार भेज रही है। यहां तक कि सरकार उसका पूरा खर्चा उठा रही है। पहले लड़कियां 9-10वीं में जाती थी उनकी शादी कर दी थी। जिससे उनकी पढ़ाई छूट जाती है। आज बच्चों का स्कूल ना छूटे इसलिए हमें सावित्रीबाई फुले योजना लाने का काम किया है। जिससे किशोरी बच्चियों को हम जोड़ रहे हैं। लगभग नौ लाख बच्चियां अबतक जुड़ चुकी हैं।
15 लाख तक का ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा
मेडिकल, इंजीनियरिंग से लेकर अन्य कोर्स की पढ़ाई के लिए भी सरकार आर्थिक मदद करेगी। इसके लिए कानून बनाया गया है। मुख्यमंत्री सारथी योजना जल्द लायी जाएगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से राज्य के बच्चों को 15 लाख तक का ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा। हमने संकल्प लिया है हमें हमारी आने वाली पीढ़ी को और शिक्षित तथा मजबूत बनाना है
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N